फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर लापता, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
लापता एरिया मैनेजर विजय उर्फ विक्की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो.. फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर लापता, अनहोनी की आशंका - धनतेरस की दोपहर सिविल लाइंस स्थित ऑफिस जाने के बाद हो गए थे लापता अमर उजाला ब्यूरो बरेली। कोतवाली के मोहल्ला सिकलापुर में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर विजय यादव उर्फ विक्की बुधवार को लापता हो गए। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सिकलापुर में रहने वाले सपा नेता नंदकिशोर यादव ने बताया कि उनके भाई विजय सिविल लाइंस स्थित बजाज कैपिटल फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। बुधवार को धनतेरस वाले दिन पूर्वान्ह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से ऑफिस गए थे और वहां पांच मिनट रुककर ही चले गए। रात करीब 11 बजे विजय ने पत्नी अर्चना को फोन करके बताया कि वह ऑफिस के काम से रामपुर आए हैं। बृहस्पतिवार को आ जाएंगे लेकिन न आने पर परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मगर शुक्रवार दोपहर तक कुछ पता न चलने पर उनके परिजन फिर कोतवाली पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताई। गुमशुदगी वाले दिन ही इंटरनेट बंद परिजन का कहना है कि विजय के मोबाइल का इंटरनेट बुधवार दोपहर से ही बंद है। उन्हें व्हाट्सएप पर जो मेसेज भेजे गए, वे अब तक डिलीवर नहीं हुए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि विजय के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रामपुर में ही मिली है। खंगाली जा रही टोल प्लाजा की फुटेज दिवाली की छुट्टी के चलते पुलिस को विजय को कॉल डिटेल मिलने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते पुलिस फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा की सीसीटीवी डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें