फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेट के कीड़े पोषण और पाचन में अड़चन'

विज्ञापन
धौरेरा माफी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को जागरूक करते आयुर्वेद कॉलेज के शिक्षक। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
'पेट के कीड़े पोषण और पाचन में अड़चन' अमर उजाला ब्यूरो बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय की ओर से चल रहे आयुर्वेद द्वारा पोषण अभियान के तहत शनिवार को प्राइमरी स्कूल धौरेरा माफी में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. डीके मौर्या के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि स्वच्छता का ध्यान न और शुद्ध खानपान न होने से पेट में कृमि या कीड़े हो जाते हैं। इससे न तो पोषण होता है और न ही हम स्वस्थ होंगे। इसलिए आहार में काली मिर्च, हल्दी, अजवायन, हींग, सौंठ का सेवन करना चाहिए। तुलसी के रस में शहद मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। डॉ. सूर्यप्रकाश वर्मा ने बच्चों को शांत और प्रसन्न मन से खानपान का सुझाव दिया। डॉ. अविनाश वर्मा के मुताबिक शरद ऋतु में खुले में ना सोएं, शहद और मीठे फल केला, पपीता, नारियल, आँवला खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें