बरेली। इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी में शनिवार की दोपहर तालाब में एक 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। युवती भुता की रहने वाली है और दो दिन से लापता थी। गुरुवार को गांव वालों ने उसे हाथ में चप्पल लेकर गांव के बाहर जाते हुए भी देखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।