अवन्तिबाई महिला महाविद्यालय में क्षय रोग नियंत्रण पर जागरूकता शिविर। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
जनांदोलन से खत्म होगा क्षय रोग, जागरूकता जरूरी
- टीबी का पूरा उपचार सही समय पर लेने से पूरी तरह ठीक हो जाता है मरीज
- क्षय रोग विभाग की ओर से छात्राओं की दी गई टीबी के लक्षणों की जानकारी
बरेली। क्षय रोग उन्मूलन के लिए जनांदोलन अभियान के तहत रानी अवंतिबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को संवेदीकरण एव पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जनांदोलन के तहत आउटरीच और संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर क्षय रोग के बारे में जागरूकता किया जा रहा है। अभियान के चौथे चरण में स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर टीबी के लक्षणों और सरकारी स्तर पर टीबी के उपचार के लिए उपलब्ध निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। क्षय रोग विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम दुर्गेश, द्वितीय नैनसी व तृतीय पुरस्कार रुक्मणी को मिला। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. केके मिश्रा, महाविद्यालय की डॉ. फौजिया खान, क्षय रोग विभाग से निखिल बंसल, जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार, डॉ. सन्ध्या सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। ब्यूरो