कैम्प कार्यालय में आईजीआरएस और पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा करते डीएम। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
बृहस्पतिवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय पर पंचायत भवन और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक बुलाई। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण कार्य एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। ज्यादातर पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक होने की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने सभी एसडीएम को जन शिकायतों के निस्तारण के कार्य में बिल्कुल कोताही नहीं मिलने की हिदायत दी। कहा, आईजीआरएस में इस समय जो शिकायतें लम्बित हैं, उनका जल्द निस्तारण किया जाए। निर्देश दिए कि एक हफ्ते के भीतर सभी जन शिकायतों का निस्तारण करवा लिया जाय। अगर सात दिन बाद भी कोई शिकायत लम्बित है तो सबंधित एसडीएम पर कार्रवाई होगी। साथ ही, तहसील दिवस में फरियादियों के द्वारा की जा रही सभी शिकायत के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। अगर किसी शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण समय पर नहीं होता है, तो सबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।