प्रेमनगर में छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
बरेली। प्रेमनगर की चन्द्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय विवेक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक बुधवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे पिता नंद किशोर ने उसे जल्दी नहाने की बात कहते हुए डांट दिया था। इसके बाद वह छत पर चला गया और वहां रसोई में मां की चुनरी बांधकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवेक निजी डिग्री कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था।