सिपाही को छत से गिराकर भागा आरोपी, हालत गंभीर
बरेली। भमोरा के क्योना शादीपुर गांव में शुक्रवार रात सीमा और उसके पति सद्दाम में विवाद हो गया। सीमा ने यूपी 112 पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और सद्दाम को पकड़ लिया। पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी तो सद्दाम ने सिपाही कुसमपाल सिंह को छत से धक्का देकर गिरा दिया। इससे सिपाही के सिर में गंभीर चोट लग गयी और फिर सद्दाम वहां से भाग निकला। सिपाही को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सद्दाम को पुलिस तलाश कर रही है।