अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवम टंडन से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। उन्होंने साइबर सेल मद ठगी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किला के मोहल्ला खन्नू में रहने वाले शिवम टंडन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने 21 अक्टूबर को उन्होंने एक एप के माध्यम से एक जोड़ी वायरलेस इयरबड मंगाए थे।ऑर्डर करने के बाद उनका मन बदल गया तो उन्होंने एप की टीम से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस पर उन्होंने कंपनी के ट्विटर हैंडल पर शिकायत कर ऑर्डर निरस्त करने की बात कही। इस पर कंपनी की टीम ने उनसे फोन नंबर मेसेज करने को कहा। उसके दो दिन बाद 23 अक्तूबर को उनके पास एप की ओर से फोन आया और तुरंत पैसा वापसी के लिए एप में कुछ जानकारी भरने की बात कही। ठग ने उनके प्रोडक्ट की डिटेल दी तो शिवम भरोसे में आ गए और उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल उस पर अपलोड कर दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल नंबर पर दो बार ओटीपी पहुंचा और दो बार में उनके खाते से 48 हजार 483 रुपये की राशि जालसाजों ने उड़ा ली। इस तरह साइबर ठग ने उसने 96 हजार 967 रुपयों की ठगी कर ली। अब उन्होंने एसएसपी कार्यालय और साइबर सेल ।के शिकायत की है।