फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमता खान बनी एक दिन की एसएसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनमता खान बनी एक दिन की एसपी देहात बरेली। जीजीआईसी की कक्षा 11 में पढ़ने वाली अनमता खान को शुक्रवार को एक दिन का एसपी देहात बनाया गया। ये आयोजन महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नायिका योजना के तहत किया गया। अनमता सुभाषनगर के गांव बब्बनपुरवा की रहने वाली हैं। इनके पिता खुर्शीद राजमिस्त्री हैं और मां शहरुनिशा गृहिणी हैं। अनमता ने बताया कि वह एनएसएस की कार्यकर्ता हैं और आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं। अनमता ने बताया कि वह अफसर बनकर महिला अपराध को खत्म करना चाहती हैं। इस दौरान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे पुलिस में शिकायत करें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें