बरेली। भमोरा के गांव नौगवां ठाकुरान निवासी 26 वर्षीय चिरौंजी लाल कश्यप
की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरेली से लौट रहे थे,
रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिवार वाले उन्हें
बरेली लेकर गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।