पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 बजे सभी केंद्रों पर शुरू हुई। बरेली के 40 परीक्षा केंद्रों पर 16672 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी समेत स्टैटिक मजिस्ट्रेट और आंतरिक सचल दल सक्रिय हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम बरेली कॉलेज पहुंची और यहां पर कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया हालांकि किसी तरीके की कोई अनुचित गतिविधि नहीं मिली। पहली पाली सुबह 11:30 बजे समाप्त हुई। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी।