बरेली। बारादरी के मोहल्ला कटरा थाना में रहने वाली 22 वर्षीय सुलक्ष्मी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एमए फाइनल की छात्रा थी। परिवार वालों का कहना है कि काफी समय से वह तनाव में थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।