फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशीनगला सड़क का हुआ वर्कआर्डर, जल्द शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
यह टेस्ट फाइल है। नाम-राहुल दुबे तिथि- 23-09-2021 वंशीनगला सड़क का हुआ वर्कआर्डर, जल्द शुरू होगा निर्माण क्रासर नगर आयुक्त ने कहा इसी सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य अमर उजाला ब्यूरो बरेली। वंशीनगला में श्मशान भूमि की ओर जाने वाली उखड़ी सड़क पर इसी सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होगा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा, सड़क निर्माण का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वंशीनगला में पिछले कई साल सड़क उखड़ी पड़ी है। यह रास्ता सिटी श्मसान भूमि को भी जाता है। दिनभर में कई अंतिम यात्राएं भी यहां से निकलती हैं। बारिश के मौसम में जलभराव इतना होता है कि या तो लोग पास में सटी हुई रेलवे लाइन से जान खतरे में डालकर निकलते हैं या फिर जलभराव से अर्थी लेकर मजबूरी में उन्हें निकलना पड़ता है। अक्सर जलभराव के गड्ढों में गिरकर लोग घायल होते हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने इसका संज्ञान लेकर सड़क निर्माण के काम को हरी झंडी दे दी है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया, सड़क निर्माण का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। इसी सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें