बरेली। प्रेमिका से शादी कराने की मांग करते हुए आंवला कस्बे में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने कहा कि प्रेमिका से मेरी शादी करवा दो, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। जिस लड़की से प्यार करता हूं, उसी से शादी करूंगा। सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस ने टेंट की दुकान से तमाम गद्दे मंगाकर टंकी के चारों ओर डलवाए। फिर युवक को काफी देर तक समझाया तो वह नीचे उतर आया।