बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह सुबह से लापता है। वह रिठौरा में राशन लेने गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। वह कक्षा 6 की छात्रा है। परिवार वालों ने बच्चा चोर गिरोह पर शक जताया है।