बरेली। मंगलवार सुबह इज्जतनगर के सैदपुर हॉकिंस इलाके के खाली प्लॉट में एक 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक के सीधे पैर की हड्डी टूटी हुई थी और उसका सिर भी फटा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस छत से गिरने की बक्त कह रही है।