बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला चौधरी निवासी 40 वर्षीय डालचंद्र की लोहे की रॉड और सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात वह कस्बा से अपने घर लौट रहे थे। उनका शव सोमवार सुबह गांव के बाहर नहर पुलिया से बरामद हुआ। परिवार वालों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।