फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काट रहे बदमाश ने दरोगा को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम काट रहे बदमाश ने दरोगा को गोली मारी बरेली। आंवला में मंगलवार रात भूमि विकास बैंक के पास कुछ बदमाश एटीएम काट रहे थे। दरोगा प्रवीण कुमार गस्त से वापस लौट रहे थे। उन्होंने एटीएम के बाहर खड़े एक बदमाश को पकड़ लिया और उसको चौकी ले जा रहे थे। उसी समय अंदर से एक लड़की और एक व्यक्ति बाहर निकले। उनकी दरोगा से हाथापाई हुई दरोगा ने बाहर खड़े व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया और उसको चौकी की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने दरोगा के पेट में गोली मार दी और अपना व दरोगा का मोबाइल छीनकर ले गए। यह घटना पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें