बरेली। आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन प्रदेश में अव्वल रहा है। एडीजी राजकुमार ने शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है।
एडीजी ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन प्रदेश में टॉप पर है। जोन के दो रेंज बरेली और मुरादाबाद को टॉप-5 में स्थान मिला है। इस उपलब्धि का एडीजी ने जोन की पुलिस को श्रेय दिया है। दरअसल, जन सुनवाई पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट हर माह तैयार की जाती है। यह रिपोर्ट शिकायतों के निस्तारण की समयावधि और फीडबैक के आधार पर मूल्यांकन करके तैयार होती है। इसके बाद प्रदेश स्तर से रैंकिंग जारी होती है। अगस्त की रैंकिंग में बरेली जोन को प्रथम स्थान मिला है। शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करनेे पर इंस्पेक्टर हरचरन सिंह, एसआई सत्येंद्र, महिला सिपाही कली पांडेय और मनमोहन को एडीजी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। संवाद
जोन के जिलों की रैंक
रामपुर 24
मुरादाबाद 31
बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत 41
बदायूं, बिजनौर 49
संभल 64
अमरोहा 73