बरेली। मुरादाबाद स्थित केजीके कॉलेज के सीआर क्रिकेट मैदान पर रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केजीके कॉलेज व हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैदान पर उतरी बरेली कॉलेज व रुहेलखंड विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में मुरादाबाद की संयुक्त टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। बरेली की संयुक्त टीम ने 49 रनों से मुरादाबाद की संयुक्त टीम को हरा दिया। बरेली कॉलेज की संयुक्त टीम की कप्तानी डॉ. इंदीवर सिंह चौहान ने की। केजीके कॉलेज के प्राचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रो. टीएस चौहान ने टीम को शुभकामनाएं दी। संवाद