फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather News: बर्फीली हवाओं से कांपा मैदान, कोहरे में कैद शहर, जानिए अगले दो दिन के मौसम का हाल

Wed, 11 Jan 2023 07:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दो दिन गुनगुनी धूप के बाद मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया, जिससे पूरा मैदान कांप उठा। मंगलवार को दिनभर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। बुधवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। हालांकि आज कोहरा कम है, लेकिन गलन और शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। 
विज्ञापन
बरेली में शीतलहर का प्रकोप जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। वहीं कोहरे के साथ शीतलहर और गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सर्दी से राहत पाने के लिए बसों अड्डों समेत कई जगहों पर लोगों से अलाव तापते नजर आए। बरेली जैसा ही हाल पड़ोसी जनपद पीलीभीत , शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी में है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं।  

विज्ञापन


दो दिन गुनगुनी धूप के बाद मंगलवार को मौसम ने यू-टर्न लिया। दिनभर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बर्फीली हवाएं नश्तर से चुभती रहीं। शहर में तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी फिलहाल कोहरे से राहत के आसार नहीं है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 

सोमवार शाम से ही हवा का रुख बदलने के बाद कोहरा घना होने लगा था। रात 12:00 बजे तक ही और घना कोहरा हो गया। दृश्यता शून्य से 20 मीटर के बीच रही। दो डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात 2:00 बजे के बाद हावी हुई शीतलहर का कहर मंगलवार को दिनभर जारी रहा। बुधवार की सुबह भी शीतलहर से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा कोहरा कम रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर से बाहर निकलने पर पूरी आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें
  • त्वचा पर काले चकते होने पर डॉक्टर को दिखाएं
  • मौसम विभाग की एडवाइजरी की जानकारी लेते रहें
  • गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें गुनगुना पानी पीने रहें
  • तबीयत खराब होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही दवा लें

इनसे रहें सावधान

  • कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम व ठंडे पदार्थों का सेवन ना करें
  • बंद कमरे में रूम हीटर ब्लोअर चलाकर कभी ना सोएं
  • ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाएं, कमरे में दुआ ना करें
  • कोहरा होने पर वाहन चलाते वक्त गति नियंत्रित रखें
  • शराब का सेवन ना करें, नशे में वाहन कतई ना चलाएं
  • बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक से बचें, बच्चे खेलने बाहर ना जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें