अंतर जनपदीय 64वीं बरेली जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बरेली के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। यहां के 33 खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। शाहजहांपुर के पांच, मुरादाबाद व बदायूं के 4- 4 प्रतिभागी सफल हुए। रामपुर से मात्र एक खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव साहिबे आलम रहे। प्रतियोगिता में ओमपाल सिंह, प्रेमबाबू, मधु कश्यप, सुभाष चंद्र, फैय्याज व अन्य का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के नतीजे
पुरुष वर्ग
मैराथन- देवेश कुमार, मुनेंद्र राणा
20 किमी पैदल चाल- वृक्षपाल सिंह, चांद खान
चक्का फेंक- गंगाशरण, खालिद
200 मी. दौड़- पुश्किन वालियान, सुमित कुमार
तार गोला फेंक- मंगल सिंह, गंगाशरण
भाला फेंक- सोमपाल, किशनपाल
1500 मी. दौड़- देवेश कुमार, सोनू कुमार
110 मी. बाधा रेस- दिनेश आर्य, बलविंदर
5000 मी. दौड़- सर्वेश, सुधीर
हैमर थ्रो- मनवीर सिंह, मंगल सिंह
400 मी. बाधा दौड़- नितिन कुमार, दिनेश कुमार
पोल वाल्ट- मनोज कुमार, कोमल गिरि
डेकेथलॉन- तौसीम हैदर, चांद खान
महिला वर्ग
10 किमी पैदल चाल- सरिता, अनीता पासवान
चक्का फेंक- अनामिका, मोनिका त्यागी
200 मी. दौड़- आयूषी, चित्रा
भाला फेंक- मनोरमा, अनामिका
1500 मी. दौड़- तनु, प्रिया
110 मी. बाधा रेस- अलका, विनीता
5000 मी. दौड़- जूही, सीमा
हैमर थ्रो- मोनिका, अनामिका
100 मी. बाधा दौड़- अलका, विनीता
पोल वाल्ट- मधु कश्यप, पुष्पा पांडेय