बरेली। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से भेजे गए खिलाड़ियों ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता मिर्जापुर में हुई थी। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अमन कुमार सिंह, मनी जादौन, नक्षत्र गुंजयाल, शानवी चंद्रा, अनिरुद्ध देव शर्मा शामिल हैं। रजत पदक राजवीर मौर्य, शिवम मौर्य ने जीता। प्रतियोगिता राज्य ताइक्वांडो संघ यूपी की ओर से हुई थी। इसमें जिला ताइक्वांडो संघ के वीके अग्निहोत्री, विपिन पाठक, मोहित यादव, सलीम, वरुण सिंह, अक्षय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, यश चौधरी शामिल रहे।