फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : चौथे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहर, 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Sat, 16 Dec 2023 01:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से पारे के लुढ़कने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार चौथे दिन भी बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और अधिकतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान जताया है।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की वजह से धूप भी बेअसर साबित हो रही है। शाम ढलते ही शहरवासी ठिठुरन का अहसास कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री जबकि दिन का तापमान सामान्य स्तर से एक डिग्री कम दर्ज हो रहा है। मौसम के रुख को देखते हुए अगले दो दिन तक तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। सुबह-शाम कोहरा और घना हो सकता है।

 

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा रहा। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहा। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता कई स्थानों पर 500 मीटर से कम या उसके बराबर दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में दृश्यता 500 मीटर रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें