राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि जमीन अधिग्रहण होते ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। अगर कोई बाधा नहीं पड़ी तो बरेली-सितारगंज हाईवे अगस्त 2025 तक फोरलेन हो जाएगा। मार्ग पर आठ बाईपास बनेंगे। बरेली और आसपास के लोगों को नैनीताल के साथ पूरे उत्तराखंड के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
हल्द्वानी में घुसे बगैर पहुंच जाएंगे नैनीताल
बरेली से किच्छा, हल्द्वानी होते हुए लोग नैनीताल का सफर कर रहे हैं, लेकिन हाईवे फोरलेन होने के बाद लोग बरेली से सितारगंज होते हुए हल्द्वानी तक पहुंचेंगे। हल्द्वानी शहर के भीतर जाए बगैर बाईपास से काठगोदाम होते हुए नैनीताल पहुंच जाएंगे। पूरे मार्ग में आठ स्थानों पर आबादी के बीच से बाईपास बनाकर वाहनों को रफ्तार दी जाएगी। नानकमत्ता का सफर भी आसान हो जाएगा।