सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बरेली के शीशगढ़ में हुए बवाल के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा। मामले में पुलिस ने चार-अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 600 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। 30 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बरेली के शीशगढ़ कस्बे में हुए बवाल की पटकथा पहले ही लिख ली गई थी। जुमे की नमाज के बाद जुटी भीड़ को खुराफातियों ने बरगलाकर व्यापारी के किशोर बेटे को सबक सिखाने की रणनीति बनाई। सोशल मीडिया पर भी दोनों ओर से बेहिसाब टिप्पणी की जा रही थी। इस साजिश की भनक पुलिस और प्रशासन को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिये ही लोगों से 10 बजे बरेली बस अड्डे पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया। रात आठ बजे वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी। नौ बजे जब थाने के बाहर हंगामा शुरू हुआ तो इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों और दूसरे थानों को सूचना दी। भीड़ नारेबाजी करती हुए थाने से आरोपी के घर तक पहुंच गई और पुलिस उनको रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
आरोपी किशोर के घर के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ। पुलिस सक्रिय हुई तो बेखौफ उपद्रवी पुलिस पर ही हमलावर हो गए। इसमें उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, कांस्टेबल प्रीत सिवाल, विक्की, कपिल कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
करीब 25 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। वीडियो के आधार पर इनमें से 12 के चेहरे पहचान लिए हैं। हंगामा कर माहौल बिगाड़ने वालों को ही जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कस्बे में अब शांति कायम है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
Trending Videos
शीशगढ़ बवाल में चार एफआईआर, 30 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुए बवाल के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी शीशगढ़ में माहौल तनावपूर्ण रहा। मामले में पुलिस ने चार-अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 600 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। 30 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी गुड्डू को नजरबंद किया गया है। दूसरे दिन बाजार भी बंद रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष का पति नजरबंद
शीशगढ़ कस्बे के रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले मोबाइल शॉप स्वामी के 14 वर्षीय बेटे ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। पोस्ट के विरोध में समुदाय विशेष के लोगों ने मोबाइल शॉप स्वामी के बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। पुलिस ने मामले को नजरंदाज कर दिया।
शुक्रवार को नमाज के बाद समुदाय विशेष के दो से ढाई हजार लोगों ने पहले थाना घेरा, बाद में मोबाइल शॉप स्वामी के घर का घेराव किया। आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट, माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश
शनिवार को डीजीपी ने एसएसपी से मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। शनिवार को 50 से ज्यादा लोगों की पहचान करने के बाद 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईजी डॉ. राकेश कुमार, एसएसपी घुले सुशील कुमार चंद्रभान ने शनिवार को शीशगढ़ पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
मदरसा संचालक ने जुटाई थी भीड़
जांच में सामने आया है कि एक मदरसा संचालक ने भीड़ जुटाई थी। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद समुदाय विशेष के लोग उसी के मदरसे में एकत्र हुए थे। यहां से जुलूस की शक्ल में लोग पहले थाने का घेराव करने पहुंचे और बाद में आरोपी के घर का घेराव कर हमला कर दिया। पुलिस मदरसा संचालक की तलाश कर रही है।