पुलिस गिरफ्त में तस्कर और बरामद स्मेक व नकदी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से स्मेक और नकदी बरामद की है। बरेली पुलिस ने यह जानकारी दी।
फरीदपुर पुलिस ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा में रहने वाले स्मैक तस्कर अकील को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक और ढाई लाख की नकदी बरामद हुई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि घेराबंदी के दौरान फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा में रहने वाला अकील का साथी तौहीद वहां से भाग निकला। उसकी भी तलाश की जा रही है।