फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलीय प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति द
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बालक-बालिका वर्ग की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में बरेली के एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के कदीर खान प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज बरेली की अंजलि अव्वल रहीं। 100 मीटर दौड़ में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज बरेली की रूबी गंगवार, गोला फेंक में एमबी इंटर कॉलेज बरेली के दिव्य सिंह प्रथम रहे। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली के छात्र उज्जवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी के ट्रैक छोड़ने को लेकर हुआ विवाद
बालक-बालिका सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ के दौरान विवाद खड़ा हो गया। प्रतियोगिता में शामिल बरेली के खिलाड़ी रोहित भदौरिया रनिंग ट्रैक की लाइन से बाहर निकल गए, जिससे उनका फाउल हो गया। इस बीच दौड़ जारी रही। रोहित पहले नंबर पर रहे। दौड़ खत्म होने के बाद विजेताओं की घोषणा होने पर रोहित की जगह दूसरे खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया गया, जिसका रोहित ने विरोध किया। खेल अधिकारियों से बहस होने लगी। काफी समझने पर खिलाड़ी शांत हुआ। संयोजक डॉ. अमीर सिंह ने बताया कि दौड़ में रनिंग ट्रैक छोड़ने से फाउल हो जाता है। नियमानुसार रनिंग ट्रैक के अंदर ही दौड़ना होता है। संवाद

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति द

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें