अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में उठापटक के कारण बरेली में पेट्रोल 2.37 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि डीजल 1.24 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बरेली शहर में अब पेट्रोल 62.96 रुपये प्र्रति लीटर और डीजल 50.01 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस बीच लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 61 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए 107 रुपये कम देने होंगे। नई दरें सोमवार आधी रात के बाद से लागू हो गई हैं।