फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सोनू के हत्यारोपियों को फांसी की मांग कर भीड़ ने घेरा कलेक्ट्रेट, जमकर की नारेबाजी

Thu, 22 Dec 2022 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

परिवार के मुताबिक, आरोपियों ने सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली है। हालांकि, पुलिस को अभी तक सोनू की लाश नहीं मिली है।
विज्ञापन
सोनू के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जोगी नवादा निवासी युवक सोनू 25 नवंबर से लापता है। उसके पिता ने बेटे के अपहरण का आरोप लगाकर पत्नी व अन्य लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट करा रखी है।

विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, आरोपियों ने सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली है। हालांकि, पुलिस को अभी तक सोनू की लाश नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को सोनू के परिजनों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया।

उन्होंने यहां एडीएम को बताया कि सोनू के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और उनके बेटे का शव उन्हें सौंपा जाए। बारादरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। एडीएम ने पुलिस से बात करके जल्दी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें