भोजीपुरा में मतदान के लिए लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। नौ जिलों में 245 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। बरेली मंडल की बात करें तो शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले के 109 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने नया एमएलसी चुनने के लिए वोट डाले। सभी नौ जिलों में कुल 53.79 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दो फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे।
जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 57.42 प्रतिशत
पीलीभीत- 48.46 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 56.22 प्रतिशत
बदायूं- 63.70 प्रतिशत
रामपुर- 45.04 प्रतिशत
अमरोहा- 57.08 प्रतिशत
बिजनौर- 53.40 प्रतिशत
मुरादाबाद- 49.87 प्रतिशत
संभल- 50.13 प्रतिशत
कुल- 53.79
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
एमएलसी चुनाव के मैदान में भाजपा से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सपा से शिव प्रताप सिंह यादव, भारतीय कृषक दल से सुशील दीक्षित ने ताल ठोंकी है। ओम प्रकाप, ताज मोहम्मद, फुरकान अली, एडवोकेट मोहित पांडेय, रोमी सागर, वजाहत अंसारी और विश्वनाथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह दिखा
- फोटो : अमर उजाला
कहां, कितने थे मतदान केंद्र
मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में थे। शाहजहांपुर में 32 केंद्र बनाए गए। बदायूं में 28 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। पीलीभीत में 13 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए।
इतने वोटर हैं नौ जनपदों में
जनपद कुल वोटर पुरुष महिला
बरेली 24296 15801 8495
पीलीभीत 8955 5929 3026
शाहजहांपुर 13322 8774 4548
बदायूं 14748 9920 4828
रामपुर 12248 721 4957
बिजनौर 30652 18378 12274
मुरादाबाद 32098 19136 12962
अमरोहा 22797 14451 8346
संभल 13181 8256 4925
कुल 172297 107936 64361
बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले के इन केंद्रों पर डाले गए वोट
आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज सुभाषनगर, तहसील कार्यालय बरेली, सीबीगंज इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गुलाबराय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, वुडरो इंटर कॉलेज, नगर निगम कार्यालय, सूरजभान डिग्री कॉलेज राजेंद्र नगर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, ब्लॉक कार्यालय भोजीपुरा, रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज कैंट, ब्लॉक कार्यालय क्यारा, बिथरी चैनपुर ब्लॉक, नगर पंचायत रिठौरा, नगर पालिका आंवला, ब्लॉक कार्यालय मझगंवा, ब्लॉक कार्यालय आलमपुर जाफराबाद, ब्लॉक कार्यालय शेरगढ़, तहसील कार्यालय बहेड़ी, ब्लॉक कार्यालय दमखोदा, तहसील कार्यालय नवाबगंज, ब्लॉक कार्यालय भदपुरा, तहसील कार्यालय फरीदपुर, ब्लॉक कार्यालय भुता, ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी, तहसील कार्यालय मीरगंज में मतदान होगा। कुछ केंद्रों पर दो जगह मतदान केंद्र बनाए गए।
जानिए जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 57.42 प्रतिशत
पीलीभीत- 48.46 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 56.22 प्रतिशत
बदायूं- 63.70 प्रतिशत
रामपुर- 45.04 प्रतिशत
अमरोहा- 57.08 प्रतिशत
बिजनौर- 53.40 प्रतिशत
मुरादाबाद- 49.87 प्रतिशत
संभल- 50.13 प्रतिशत
कुल- 53.79
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की मीरगंज तहसील परिसर में बने पोलिंग बूथ पर सवा नौ बजे तक 55 वोट पड़ चुके थे। यहां कुल 1015 मतदाता हैं। उधर, रामनगर ब्लॉक में नौ बजे तक 25 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
पीलीभीत के बरखेड़ा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के बरखेड़ा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार ने मतदान किया। जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने परिवार के साथ डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीलीभीत जिले में 13 पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे तक 4.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 412 वोट डाले जा चुके थे। जिले में कुल 8955 मतदाता हैं।
नवाबगंज तहसील में बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की नवाबगंज में सुबह 10 बजे तक 1493 मतों में से 144 मत और भदपुरा मे 895 में से 74 मत पड़े।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बरेली नगर निगम के पोलिंग बूथ पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 36 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ।
शाहजहांपुर के एक बूथ पर मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए जिले के 13322 मतदाताओं को 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों से संबद्ध किया गया। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद को छह जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया। इन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 32 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहे। शहर में जिला पंचायत और नगर निगम में मतदान केंद्र बनाए गए। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए एसपी एस. आनंद ने केंद्रों का जायजा लिया।
बरेली के निवर्तमान मेयर उमेश गौतम
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की तहसील सदर में पोलिंग बूथ पर निवर्तमान मेयर उमेश गौतम ने मतदान किया। बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट के लिए सुबह 10 बजे तक साढ़े तीन फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था।
अमन अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने एमएलसी चुनाव में पहली बार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे तक कुल 17.27 प्रतिशत वोट पड़े। जानिए जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 23.44 प्रतिशत
पीलीभीत- 16.83 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 22.59 प्रतिशत
बदायूं- 19.87 प्रतिशत
रामपुर- 10.42 प्रतिशत
अमरोहा- 13.86 प्रतिशत
बिजनौर- 18.89 प्रतिशत
मुरादाबाद- 15.21 प्रतिशत
संभल- 11.64 प्रतिशत
नवाबगंज तहसील में बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे तक कुल 35.52 प्रतिशत वोट पड़े। जानिए जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 41.69 प्रतिशत
पीलीभीत- 33.23 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 40.16 प्रतिशत
बदायूं- 40.95 प्रतिशत
रामपुर- 27.82 प्रतिशत
अमरोहा- 30.66 प्रतिशत
बिजनौर- 36.70 प्रतिशत
मुरादाबाद- 35.12 प्रतिशत
संभल- 28.69 प्रतिशत
मतदाताओं से जानकारी लेतीं कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचीं कमिश्नर और आईजी कमिश्नर ने मतदाताओं से पूछा कि आपको मतदान कैसे करना है। इस पर मतदाता सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
महिला मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए बरेली जिले में 57 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पीलीभीत जिले के 13 बूथों पर कुल 48.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल स्नातक मतदाता की संख्या 8955 है। इनमें से सिर्फ 4340 ने वोट डाले।