फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: महापौर ने दिखाया एसी में बैठने वाले अफसरों को आईना, खुद नगर निगम परिसर की सफाई करने में जुटे

Tue, 18 Jul 2023 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महापौर ने कहा कि दो महीने से शिकायत कर रहे हैं, मगर वातानुकूलित कक्षों में बैठे अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। सांकेतिक रूप से सफाई करके अफसरों को आईना दिखाया गया है। 
विज्ञापन
कचरा हटाते मेयर उमेश गौतम व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के बाद अब महापौर डॉ. उमेश गौतम और पार्षदों ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था की कलई खोली। नगर निगम परिसर में मंगलवार को महापौर व पार्षदों ने कबाड़ में पड़े पाइप हटाए। किनारे पड़ीं अलमारियों में खराब हो रहीं फाइलें हटाईं। कपड़े में बंधवाईं। यह हालत तब पैदा हुए जब बार-बार निर्देश देने के बाद भी परिसर को साफ स्वच्छ नहीं किया गया। 
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि दो महीने से शिकायत कर रहे हैं, मगर वातानुकूलित कक्षों में बैठे अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। सांकेतिक रूप से सफाई करके अफसरों को आईना दिखाया गया है। नगर निगम परिसर में फैली गंदगी महापौर ने मंगलवार को फिर से देखा। उनके साथ मौके पर एक्सईएन डीके शुक्ला, अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संचित शर्मा थे। दोनों को लापरवाही पर फटकार लगाई। 

दो महीने से फैली पड़ी है गंदगी 

महापौर ने कहा कि पिछले दो माह से गंदगी फैली है। लगातार निर्देश दिए पर ध्यान नहीं दिया गया। पूरे शहर में सफाई करा रहे हैं अफसर अगर अपने परिसर को छोड़ दें, इसे कैसे ठीक ठहराया जा सकता है। परिसर में आने वाले जब गंदगी देखेंगे तो कैसे अच्छा संदेश जाएगा। 

इस सवाल के साथ महापौर ने कहा कि अधिकारियों को आज भी कहा था मगर जब साफ सफाई शुरू नहीं हुई तो उनकी हीलाहवाली और सुस्ती को उजागर करना जरूरी हो गया था। ऐसा लगता है कि अफसर बाहर निकलना नहीं चाहते हैं ऐसे में पार्षदों व जनता के साथ श्रमदान करते हुए परिसर में किनारे पड़ी पुरानी अलमारी को हटाया गया है। अलमारियों में बहुत सी फाइलें रखीं थीं जो बारिश के पानी से बर्बाद हो गईं।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि अगर शहर की सफाई व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही सामने आती है तो हम जरूरत पर पार्षदों के साथ श्रमदान करेंगे ताकि अफसरों को आईना दिखाया जा सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को भी करनी पड़ गई थी सफाई

सुरेश शर्मा नगर में सोमवार को सुबह सफाई व्यवस्था खराब होने की शिकायत पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स पहुंचीं। मौके पर मौजूद सफाई नायक ने निर्देश के बाद भी फावड़ा लेकर नाली साफ नहीं की तो नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने खुद फावड़ा उठाया और सफाई करने लगीं थीं। सोशल मीडिया पर उनका सफाई करते वीडियो छा गया था। अब महापौर ने सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें