बरेली में सोमवार को युवक सुनील कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
एक दिन पहले ही गांव निवासी युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि आत्मग्लानि या कार्रवाई के डर से युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।