बरेली में थाना इज्जत नगर में परतापुर चौधरी गांव में गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार शाम विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से चलाई गोली दूसरे पक्ष के युवक के पेट में लग गई। अन्य चार लोगों को छर्रे लगे, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल के सामने रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। एसएसपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत हो गई है। यह बुजुर्ग मौके पर नहीं थे और उन्हें गोली भी नहीं लगी।