फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने खंगाला जिला जेल का चप्पा चप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देश पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज जी. ने शुक्रवार दोपहर जिला जेल में अचानक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल में बैरकों के साथ ही बंदियों की तलाशी कराई। बिस्तर हटवाकर देखे कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार तो नहीं है। मुलाकाती घर, रसोई, अस्पताल व अन्य स्थानों पर गए और वहां जाकर व्यवस्थाएं देखीं। बंदियों के साथ ही उनसे मुलाकात करने आने वाले लोगों से समस्याएं पूछीं। बंदियों की मुलाकात का रजिस्टर चेक किया। जेल के चारों ओर घूमकर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। बंदी रक्षकों के पास मौजूद हथियारों की संख्या और गुणवत्ता चेक की और उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। एसएसपी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई खास कमी नहीं मिली। सफाई भी ठीकठाक थी। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा से और सुधार के लिए कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें