शाही के गांव आनंदपुर में एक परिवार के चेचरे-तहेरे भाइयों में होली की सुबह झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया, मारपीट देख बीचबचाव करने आई ताई पर ही भतीजों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।