कमिश्नर का कुत्ते के साथ वायरल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बृहस्पतिवार को अचानक आकर टेबल पर बैठ गए पालतू डॉगी का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर पक्ष-विपक्ष में इस फोटो पर कमेंट की भरमार हो गई। इस पर उन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया।
कमिश्नर बृहस्पतिवार को अपने कैंप ऑफिस में कुछ कामकाज निपटा रही थीं, इसी दौरान उनका डॉगी आकर उनकी टेबल पर बैठ गया। कमिश्नर ने उसका फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा कर दिया। कुछ ही देर में इस फोटो पर तेजी से कमेंट आने लगे। किसी ने इस फोटो पर आपत्ति जताई तो किसी ने उसका समर्थन किया।
कुछ ही देर में फोटो के पक्ष-विपक्ष में सैकड़ों कमेंट आए तो कमिश्नर ने उसे ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया। कमिश्नर के अनुसार वह छुट्टी के दिन शाम को कैंप ऑफिस का कुछ काम निपटा रही थीं तभी उनका डॉगी आकर मेज पर बैठ गया। उसके साथ फोटो खींचकर उन्होंने उसे अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था।