बरेली। बरेली कॉलेज में 12 और 13 अगस्त को बकरीद का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा और 13, 24 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों-कर्मचारियों को सुबह आठ बजे ध्वजारोहण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।