फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन को मिलेगा आईएसओ का दर्र्जा, टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) सर्टिफाइड होगा, जिसके बाद यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नई दिल्ली से आईएसओ के रमाकांत पांडेय चार लोगों की टीम के साथ जंक्शन पहुंचे। टीम ने करीब चार घंटे तक जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों ने कोच डिस्प्ले न चलने और एस्केलेटर न शुरू होने की समस्या बताई। पार्सल आफिस के सामने भी पार्सल के बेतरतीब अंबार लगे हुए थे। इन दिनों पत्थर लगने के कारण स्टेशन मास्टर आफिस डारमेट्री तक रस्सी भी बंधी हुई थी। यह देख रमाकांत पांडेय ने जंक्शन के स्थानीय अधिकारियों को तलब किया। पता चला कि पत्थर लगने का काम महीने के अंत में खत्म होने की संभावना है। लिफ्ट और कोच डिस्प्ले चालू होने के लिए मंडलीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। टीम नई दिल्ली पहुंचकर संगठन को रिपोर्ट देगी। सब कुछ ठीक-ठाक हुआ तो सर्टिफिकेट मिलने के बाद जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, ऐसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें