फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : बरेली में पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने की कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तेल को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 10 Oct 2022 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)

सार

Bareilly : केसरपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेल डालने को लेकर पंप के सेल्समैन ने लखनऊ निवासी कारोबारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समैन फरार हो गया। कारोबारी अरविंद द्विवेदी (42) को सीएचसी ले जाया गया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केसरपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेल डालने को लेकर हुए विवाद में पंप के सेल्समैन ने लखनऊ निवासी कारोबारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समैन फरार हो गया। कारोबारी अरविंद द्विवेदी (42) को सीएचसी ले जाया गया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


लखनऊ के वसंत कुंज के निवासी अरविंद स्टीम प्लेसमेंट कंपनी चलाते हैं। रविवार देर रात वह मुरादाबाद से अपने दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, कंपनी में कार्यरत शुभम वाजपेयी व हनी के साथ कार से लखनऊ लौट रहे थे। ये लोग दो कारों में सवार थे। शुभम ने बताया बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केसरपुर के पास पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए वह रुके। 

यहां अरविंद ने सेल्समैन से तेल डालने के लिए कहा तो सेल्समैन ने रात के 11 : 00 बजे का समय बताते हुए तेल डालने से मना कर दिया। इसी बात पर सेल्समैन व अरविंद के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी सेल्समैन ने बंदूक निकाल कर अरविंद के सीने में गोली मार दी। गोली अरविंद के सीने पर दाहिनी ओर लगी। गोली लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस अरविंद को अस्पताल ले गई। अरविंद द्विवेदी के दो बेटी एक बेटा है। उनकी पत्नी रीमा को घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि सेल्समैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें