फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, प्रत्याशी समर्थकों पर फायरिंग, छह लोग घायल

Wed, 03 May 2023 08:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मंगलवार रात चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज व मारपीट होने लगी। इसी बीच ताजुद्दीन के भाई और समर्थक असलहे ले आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए, वहीं 3 लोग लाठी डंडों से बुरी तरह घायल हो गए।  
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की फरीदपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभासद पद की प्रत्याशी सबली के नाम वापस न लेने पर उनके पति शफीफ और समर्थकों को प्रतिद्वंदी फरहत नाज के पति ताजुद्दीन ने मंगलवार रात ऊंचा मोहल्ला में घेरकर फायरिंग कर दी। हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना तब हुई, जब दोनों पक्ष मोहल्ले में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। 

विज्ञापन


फरहत और सबली वार्ड सात से प्रत्याशी हैं। सबली पक्ष का आरोप है कि उनके नामांकन से ताजुद्दीन नाराज था। वह और उसके समर्थक सबली के नाम वापस न लेने पर उन्हें और उनके समर्थकों को प्रचार भी नहीं करने दे रहे थे।  

रात 10 बजे वोट मांगने निकले थे दोनों पक्ष 

सबली के पति शफीफ मंगलवार रात करीब 10 बजे समर्थकों के साथ मोहल्ले में वोट मांगने निकले, तभी ताजुद्दीन पक्ष ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ताजुद्दीन के भाइयों ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन

फायरिंग में शफीफ, आसिफ व मोहम्मद शाहिद को छर्रे लगे, जबकि तीन अन्य आलिम, ताहिर व शाहिद लाठी रॉड के प्रहार से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताजुद्दीन के बड़े भाई हकीमुद्दीन उर्फ छोटे को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बिलावल भुट्टो का विरोध: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत आने से पहले माफी मांगें पाकिस्तान के विदेश मंत्री

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि ताजुद्दीन और हकीमुद्दीन समेत 10 के खिलाफ नामजद और आठ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल रात साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचे। इधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें