स्मैक तस्कर इस्लाम के मकान पर चला बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
बीडीए की टीम ने गुरुवार को नकटिया में स्मैक तस्कर इस्लाम के मकान पर बुल्डोजर चला दिया। ये कार्रवाई बीडीए की टीम ने की है। कार्रवाई के दौरान कैंट और फरीदपुर पुलिस भी मौजूद रही। फरीदपुर के गांव बेहरा में रहने वाला इस्लाम, चर्चित इनामी स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला का साथी है। भोला इन दिनों दिल्ली जेल में बंद है।