बरेली के भोजीपुरा के गांव अभयपुर में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले हसन रजा की 16 वर्षीय बेटी शाजिया ने शुक्रवार को घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था।
उसे इलाज के लिए निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।