बरेली में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। कोहरे के चलते शनिवार सुबह लखनऊ से देहरादून जा रही रोडवेज बस सीबीगंज में हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार 12 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।