फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंकों के विलय के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि पुड्डुचेरी की मीटिंग में हुए निर्णय के तहत इसे जन विरोधी कदम बताया गया है। अधिकारी संघ के अविनाश राय ने कहा कि संगठन हर स्तर पर इसका विरोध करेगा। प्रधानमंत्री से ट्यूटर के माध्यम से भी बैंक स्टाफ अपना विरोध दर्ज कराएगा। यूपीबीयू के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बैंकों का विलय किसी भी हालत में ठीक नहीं है। इस मौके पर बरेली ट्रेड फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, चरण सिंह, आशु चौधरी, गणेशदत्त जोशी, रवि आनंद, अविनाश सुमन, आजाद सिंह, कैलाश सिंह, चेष्टा नागपाल, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें