बरेली। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा ने मंगलवार को आईएमए हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर व्यापारी युवराज सिंह उर्फ बॉबी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी रिशब बेनीवाल, सौभाग्य सक्सेना मौजूद रहे।