फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंककर्मी की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Fri, 02 Feb 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर व आसपास इलाके में बृहस्पतिवार को चार जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। दो अपार्टमेंट और कोतवाली के पास बिजली के तारों में आग लगी। बड़ा बाइपास पर बैंककर्मी की कार में आग लग गई। बैंककर्मी रविकांत ने कार से कूदकर जान बचाई। अग्निशमन टीम ने चारों जगह पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फोटो-
बाल-बाल बचे बैंक कैशियर, बड़ा बाईपास पर जुटी भीड़
बिथरी चैनपुर। सुभाषनगर के रविकांत सिंह फरीदपुर की भरतपुर ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाइपास पर पुल के पास उनकी कार के सामने छुट्टा पशु आ गया। वह कार से टकराया तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। रविकांत ने कूदकर जान बचाई। थोड़ी देर में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।



सेवन स्टार अपार्टमेंट में सिलिंडर ने पकड़ी आग
बरेली। सुबह पौने 11 बजे थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित सेवन स्टार अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को मिली। सूचना पर फायर स्टेशन सिविल लाइन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पता लगा कि सनी साहनी के फ्लैट के किचिन में रखे सिलिंडर में आग लगी थी। थोड़ी देर में ही आग बुझा दी।
विज्ञापन



अपार्टमेंट के बिजली पैनल में लगी आग
दोपहर करीब सवा 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में अक्षर बिहार पार्क के पास अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को मिली। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से लेक व्यू अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग पर काबू पाया गया।

बिजली के जर्जर तारों में लगी आग
कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में कुतुबखाना के पास खंभे पर बिजली के तारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दो गाड़ियों ने आग बुझाई। इससे पहले इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। एफएसओ संजीव कुमार के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें