बरेली। एफडीआर से टीडीएस काटने के बावजूद उसका सर्टिफिकेट न देने पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम प्राधिकरण ने स्टेट बैंक के मैनेजर को तलब किया है।
सैदपुर कुर्मियान के रहने वाले आकाश ने अपने वकील यशेंद्र सिंह के जरिए प्राधिकरण में शिकायत की थी कि क्लेम पिटीशन के मामलों में उसकी तीन एफडीआर 21 जनवरी 09 को की गई थीं। उनके मैच्योर होने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसके हक में पैसे रिलीज कर दिए गए। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने इस धनराशि में दस प्रतिशत टीडीएस काटा, लेकिन काफी मांगने के बावजूद काटे गए टीडीएस का सर्टिफिकेट नहीं दिया। प्राधिकरण ने इस शिकायत पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक को पांच सितंबर को हाजिर होने को कहा है।