फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट के पॉश इलाके में दो गुटों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार रात कैंट थाना क्षेत्र में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

बालाजी धाम कॉलोनी निवासी युग ने बताया कि दोस्त बाली और भारत के साथ चाय पीकर बाइक से घर लौट रहे थे। विजय द्वार के पास रितिक, मुकुल और देव ठाकुर पीछे से आए। तीनों ने बाइक रोक ली। युग और उसके दोस्तों को धमकी देकर तीनों बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लूट करने वालों को युग पहले से जानता है। युग ने तीनों के खिलाफ कैंट थाने में लूट की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

इधर, कैंट सदर बाजार निवासी अमर राठौर के मुताबिक वह सोमवार को वृंदावन से लौटे तो उन्होंने बेटे अंकित को बाइक लेकर बुलाया। अंकित पिता को लेने वीरांगना चौक पहुंचा। बाइक सवार पिता-पुत्र पहलवान बाबा के मंदिर से होकर घर के लिए निकले तो दूसरी तरफ से बाइक पर आ रहे मुकुल, रितिक और सचिन मिले। इन्होंने चलती बाइक पर अंकित को सरिया मारकर घायल कर दिया। उसके दांत टूट गए। अमर राठौर की तरफ से तीनों बाइक सवार लड़कों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें