फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बांस को मिलेगा वैश्विक मंच, जरी भी बिखेरेगी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो में बरेली मंडल से 39 उद्यमी शामिल होंगे। बरेली की पहचान जरी-जरदोजी, बांस-बेंत समेत अन्य उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। उद्यमियोें को देश-विदेश के नामचीन कारोबारियों से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक 21 से 25 सितंबर तक नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होगा। इसमें ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के 13 और एमएसएमई के आठ स्टाॅल रहेंगे। जिले से दो-दो महिला उद्यमी भी भाग लेंगी। इसको लेकर मंगलवार को मंडलीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने जरूरी निर्देश दिए।


ये उत्पाद होंगे शामिल
बरेली से जरी-जरदोजी, बांस-बेंत, स्वीट्स एंड नमकीन, हर्बल उत्पाद, पीलीभीत से बांसुरी, जलकुंभी उत्पाद, शाहजहांपुर से चावल, जरी-जरदोजी, बदायूं से हस्त निर्मित आभूषण आदि।
विज्ञापन


ये नए निर्यातक होंगे शामिल
ट्रेड शो के जरिये ओडीओपी व एमएसएमई उत्पादों से जुड़े नए निर्यातकों को प्रोत्साहित करने की योजना है। ट्रेड शो में बरेली से सबरीना एक्सपोर्ट, केएमसी यूनिक फैशन, पवित्र मेंथोकर ऑर्गेनिक, दस्तकार बंबू क्रेन डेवलपमेंट, वस्त्र महल, एग्रो वैक्स नेचुरल, हाइड एंड शूटर एग्जिम, अंजनी नंदन प्रीमियर, लेलविन नेचुरल्स, एरोमैटिक एंड एलाइड केमिकल्स, केएंडके एक्सपोर्टर, पीलीभीत से आलम ओवरसीज लिमिटेड, शाहजहांपुर से श्री बांके बिहारी राइस मिल, नवनीत इंडस्ट्रीज के स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन

जिला व श्रेणीवार स्टॉलों की संख्या
जिला ओडीओपी एमएसएमई महिला नए निर्यातक नियमित निर्यातक

बरेली 09 02 02 10 02

शाहजहांपुर 01 02 02 02 00

पीलीभीत 01 02 02 01 00

बदायूं 00 00 01 00 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें